Excellent Shiksha Class-10th,Test Series Class 10 Maths Chapter 1 Test Paper

Class 10 Maths Chapter 1 Test Paper


Class 10 Maths Chapter 1 Test Paper

4.6/5 - (8 votes)

Class 10 Maths Chapter 1 Test Paper  वास्तविक संख्याएँ अथवा  vastavik sankhya का एक एसा अहम् पेपर है | अगर आप इसे अच्छे से अध्ययन करके हल कर लेते है तो आप इस चैप्टर के theory के प्रश्नों को बोर्ड में सही से करके आयेंगे क्योंकि यह पेपर इसी प्रकार से बनाया गया है| हम आपसे यही अनुरोध करते है कि आप इसे पढ़े और हल करे | इस पेपर में जो भी महत्वपूर्ण हैडिंग है उन्हें जरूर याद करे | क्यूंकि ये ही आपको अच्छे मार्क्स प्राप्त करने में मदद करेंगी |

If you need online tutor or help for any questions like mathematics, physics, chemistry numerical or theory then you can contact me on WhatsApp on +918755084148 or click here. Our team help you all time with cheap and best price. If need it on video our team provide you short video for your problem. So keep in touch of our team specialists.

Class 10 Maths Chapter 1 Test Paper और कुछ महत्वपूर्ण बाते

Class 10 Maths Chapter 1 Test Paper  वास्तविक संख्याएँ अथवा  vastavik sankhya में हम बोर्ड में पूछे गये सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करेंगे | अत: आप इन्हें ध्यान से पढ़े और हल भी करे | अगर आप कुछ समस्या महसूस करते है तो आप हमे सम्पर्क कर सकते हो और आप Ask Question पर क्लिक करके प्रश्न भी पूछ सतके हो | हम आपसे ये गुजारिश करते है कि आप इन प्रश्नों को अवस्य याद करेंगे  | क्यूंकि ये वो सभी प्रश्न है जो पिछले बहुत सालो के पेपर में रिपीट हुई है | अगर आप इन्हें याद करके एग्जाम में बैठते है तो आप 90 % से अधिक अंक हासिल कर सकते है |

Class 10 Maths Chapter 1 Test Paper  वास्तविक संख्याएँ अथवा  vastavik sankhya में महत्वपूर्ण  बाते निम्नलिखित है | इन्हें अच्छे से समझकर आप इन पर ध्यान दे : 

  1. सबसे पहली बात इस टेस्ट पेपर को हल्के में न ले |
  2. इन सभी प्रश्नों को आप एक पेज पर लिखकर पहले याद करे |
  3. फिर जब आपको लगे की आप सक्षम है तो इसे पेपर की तरह लिखकर देंखे |
  4. फिर इन सभी प्रश्नों को अपने अनुसार चेक करके अंक दे |
  5. अगर आप 40 कम अंक प्राप्त करते है तो इन्हें ध्यान से दोबारा याद करे|
Class 10 Maths Chapter 1 Test Paper

Class 10 Maths Chapter 1 Test Paper

Important Information About This Test Paper:

  1. Chapter name: वास्तविक संख्याएँ
  2. यह टेस्ट केवल प्रेक्टिस के लिए है | इसमें इस chapter के सभी प्रकार के प्रश्न है इसलिए इससे बोर्ड एग्जाम में प्रश्न जरूर आएंगे |
  3. यह अधिकतम 50 अंको का है |
  4. इसे एकांत में बैठकर अधिक से अधिक डेढ़ घंटे में हल करे|
खण्ड अ : इसमें पूछे गये सभी प्रश्न बहुविकल्पीय है | इसलिए केवल एक सही विकल्प का चयन कीजिये | [5x1]
Q1: यदि HCF (35, 49) = 7 , तो LCM (35, 49) होगा :
a) 1715
b) 343
c) 245
d) 175
Q2: दी गयी संख्याओं में अभाज्य संख्या होगी :
a) 0
b) 1
c) 2
d) 8
Q3: यदि n= 2^3 x 3^4 x 5^4 x 7 , तो संख्या n में निरंतर शून्य होंगे :
a) 2
b) 3
c) 4
d) 7
Q4: दो संख्याओ का LCM = 1200 है तो निम्न संख्याओं में कोन संख्या इसका HCF नही होगी :
a) 600
b) 500
c) 400
d) 200
Q5: दो संख्याओं 306 और 657 का HCF क्या होगा :
a) 3
b) 9
c) 18
d) 73
खण्ड ब : इसमें पूछे गये सभी प्रश्न अति लघु उत्तरीय है | इसलिए सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक हल कीजिये | [5x2]
Q6: सिद्ध कीजिये की 6 - √2 अपरिमेय संख्या है |
Q7: संख्या 6, 72, और 120 का अभाज्य गुणनखंड विधि द्वारा HCF और LCM ज्ञात कीजिये |
Q8: संख्या 7429 के अभाज्य गुणनखंड कीजिये |
Q9: व्याख्या कीजिये 7x11x13x14+13 और 9x13x17+18 भाज्य संख्या है क्यों?
Q10: वह बड़ी से बड़ी संख्या ज्ञात कीजिये , जो 245 व 1029 को इस प्रकार विभाजित करती है, की प्रत्येक स्थिति में शेषफल 5 रह जाता है|
खण्ड स : इसमें पूछे गये सभी प्रश्न लघु उत्तरीय है | इसलिए सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक हल कीजिये | [5x3]
Q11: एक प्रातः कालीन सैर के समय तीन व्यक्ति एक साथ किसी स्थान से चलना प्रारंम्भ करते है यदि इनके कदमो की माप क्रमश: 40cm , 42cm व 45cm है| ज्ञात करे की , प्रत्येक कितनी न्यूनतम दुरी चले की वह दुरी को पूर्ण कदमो में तय करे ?
Q12: यदि 408 और 1032 के HCF को 1032m - 408x5 के रूप में व्यक्त किया जा सकता है, तो m का मान ज्ञात कीजिये |
Q13: सिद्ध कीजिये की √5 एक अपरिमेय संख्या है|
Q14: अभाज्य गुणनखंड विधि द्वारा 17, 23, व 29 HCF व LCM ज्ञात कीजिये |
Q15: छ: अंको की सबसे बड़ी संख्या ज्ञात करे जो 24, 15, 36 से भाज्य हो |
खण्ड द : इसमें पूछे गये सभी प्रश्न दीर्घ उत्तरीय है | इसलिए सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक हल कीजिये | [10x2]
Q16: सिद्ध कीजिये की √2 एक अपरिमेय संख्या है |
Q17: तीन विभिन्न चोराहो पर ट्रैफिक सिगनल क्रमश: 48s, 72s, तथा 108s पर पश्चात परिवर्तित होती है | यदि ये सिगनल 8: 00 am पर एक साथ परिवर्तित हुई हो तो , कितने समय पश्चात ये पुन: परिवर्तित होगी ?
=========the end===========

Visite For More Learn

2 thoughts on “Class 10 Maths Chapter 1 Test Paper”

    1. bro find in book and solve it …..or take help from support team or school teachers or contact us on ask question section bro .. we help you to do all these question.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *