Class 12 Chemistry Chapter 1 Test Paper विलयन अथवा Vilyan का एक एसा अहम् पेपर है | अगर आप इसे अच्छे से अध्ययन करके हल कर लेते है तो आप इस चैप्टर के theory के प्रश्नों को बोर्ड में सही से करके आयेंगे क्योंकि यह पेपर इसी प्रकार से बनाया गया है| हम आपसे यही अनुरोध करते है कि आप इसे पढ़े और हल करे | इस पेपर में जो भी महत्वपूर्ण हैडिंग है उन्हें जरूर याद करे | क्यूंकि ये ही आपको अच्छे मार्क्स प्राप्त करने में मदद करेंगी |
Table of Contents
ToggleIf you need online tutor or help for any questions like mathematics, physics, chemistry numerical or theory then you can contact me on WhatsApp on +918755084148 or click here. Our team help you all time with cheap and best price. If need it on video our team provide you short video for your problem. So keep in touch of our team specialists.
Class 12 Chemistry Chapter 1 Test Paper और कुछ महत्वपूर्ण बाते
Class 12 Chemistry Chapter 1 Test Paper विलयन में हम बोर्ड में पूछे गये सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करेंगे | अत: आप इन्हें ध्यान से पढ़े और हल भी करे | अगर आप कुछ समस्या महसूस करते है तो आप हमे सम्पर्क कर सकते हो और आप Ask Question पर क्लिक करके प्रश्न भी पूछ सतके हो | हम आपसे ये गुजारिश करते है कि आप इन प्रश्नों को अवस्य याद करेंगे | क्यूंकि ये वो सभी प्रश्न है जो पिछले बहुत सालो के पेपर में रिपीट हुई है | अगर आप इन्हें याद करके एग्जाम में बैठते है तो आप 90 % से अधिक अंक हासिल कर सकते है |
Class 12 Chemistry Chapter 1 Test Paper विलयन में महत्वपूर्ण बाते निम्नलिखित है | इन्हें अच्छे से समझकर आप इन पर ध्यान दे :
- सबसे पहली बात इस टेस्ट पेपर को हल्के में न ले |
- इन सभी प्रश्नों को आप एक पेज पर लिखकर पहले याद करे |
- फिर जब आपको लगे की आप सक्षम है तो इसे पेपर की तरह लिखकर देंखे |
- फिर इन सभी प्रश्नों को अपने अनुसार चेक करके अंक दे |
- अगर आप 40 कम अंक प्राप्त करते है तो इन्हें ध्यान से दोबारा याद करे|
Class 12 Chemistry Chapter 1 Test Paper
-
1 मोलल जलीय विलयन में विलेय का मोल प्रभाज है :- UP Board 2017
a) 1 b) 1.8 c) 18 d) 0.018
-
शुद्ध जल की मोलरता होती है :- UP Board 2014, 16, 17
a) 55.56 b) 5.556 c) 0.18 d) 0.018
-
निम्नलिखित में से कौन-सा अणुसंख्य गुणधर्म है? :- UP Board 2015
a) श्यानता b) परासरण दाब c) प्रकाशिक घूर्णन d) पृष्ठ तनाव
-
निम्न में किसके जलीय विलयन का क्वथनांक सर्वाधिक होगा? :- UP Board 2017
a) 1% ग्लूकोस b) 1% NaCl c) 1% CaCl₂ d) 1% सुक्रोस
-
समान ताप पर निम्न में से कौन-से विलयन युग्म समपरासरी हैं? :- UP Board 2012
a) 0.1M NaCl तथा 0.1M Na₂SO₄ b) 0.1M यूरिया तथा 0.1M NaCl c) 0.1M यूरिया तथा 0.2M MgCl₂ d) 0.1M Ca(NO₃)₂ तथा 0.1M Na₂SO₄
- मोल-अंश को परिभाषित कीजिए। UP Board 2018
- परासरण तथा विसरण क्रिया में विभेद कीजिए। UP Board 2010
- समपरासरी विलयन किसे कहते हैं? UP Board 2009
- 0.25 N ऑक्सैलिक अम्ल विलयन की मोलरता ज्ञात कीजिए। UP Board 2009 संख्यात्मक
- एक विलयन में 40 ग्राम NaOH को 500 mL जल में घोला गया है। इसकी मोलरता एवं नॉर्मलता की गणना कीजिए। UP Board 2017 संख्यात्मक
- मोलरता और मोललता की परिभाषा दीजिए और इनमें अंतर स्पष्ट कीजिए। अपेक्षित
- राउल्ट का वाष्प दाब अवनमन नियम लिखिए। इसकी सीमाएँ भी लिखिए। UP Board 2009, 11, 16
- 14.625 ग्राम सोडियम क्लोराइड को 250 ग्राम जल में विलेय किया गया। प्राप्त विलयन की मोललता की गणना कीजिए। [Na = 23, Cl = 35.5] UP Board 2013 संख्यात्मक
- दो द्रवों A तथा B के वाष्प दाब क्रमशः 80 mm तथा 60 mm हैं। A के 3 मोल तथा B के 2 मोल मिलाने पर प्राप्त विलयन का कुल वाष्प दाब ज्ञात कीजिए। UP Board 2017 संख्यात्मक
- 12 ग्राम ग्लूकोज को 100 ग्राम जल में घोलने पर विलयन का क्वथनांक 100.34°C पाया गया। ग्लूकोज के मोलल उन्नयन स्थिरांक की गणना कीजिए। UP Board 2015, 16 संख्यात्मक
- राउल्ट के नियम को परिभाषित कीजिए और इसकी सीमाएं भी बताइए। इसकी सहायता से विलयन के वाष्प दाब तथा विलेय पदार्थ के मोलर द्रव्यमान में संबंध भी स्थापित कीजिए। अपेक्षित
- हेनरी का नियम तथा इसके कुछ महत्वपूर्ण अनुप्रयोग लिखिए। अपेक्षित
- राउल्ट के नियम से ऋणात्मक और धनात्मक विचलन का अर्थ समझाइए। अपेक्षित
- 27°C पर डेसीमोलर यूरिया विलयन का परासरण दाब ज्ञात कीजिए। (R = 0.082 ली-वायु/डिग्री-मोल) UP Board 2017 संख्यात्मक
The End
Class 12 Chemistry chapter 1 Important questions with answers pdf Class 12 Chemistry Chapter 1 Test Paper विलयन; Class 12 chemistry chapter 1 test paper pdf Class 12 Chemistry important questions for Board Exam 2024-25 Class 12th chemistry chapter 1 test paper pdf Class 12th chemistry chapter 1 test paper pdf download Class 12th chemistry chapter 1 test paper with answers Class 12th chemistry chapter 1 test paper with solutions Important Questions for Class 12 Chemistry Chapter wise PDF Solutions Chemistry Class 12 Important questions with Answers PDF download
Related Posts

Class 10 Science Chapter 5 Jaiv Prakram Test Paper Pdf Download
Class 10 Science Chapter 5 Jaiv Prakram Test Paper Pdf Download जैव प्रक्रम अथवा Jaiv Prakram का एक एसा अहम् पेपर है.......
Class 10 Science Chapter 3 Test Paper Pdf Download
Class 10 Science Chapter 3 Test Paper Pdf Download धातु एवं अधातु अथवा dhatu evm adhatu का एक एसा अहम्.......
Class 12th Chemistry Chapter 1 विलयन part 2
Class 12th Chemistry Chapter 1 विलयन part 2 विलयन का ही एक अहम् भाग है | अगर आप इस इकाई.......
No two students are same. That’s why we customize lessons just for you, helping you learn better and reach your goals!
सपनों को सच करने का पहला आखिरी कदम मेहनत है, इसलिए पढ़ाई में मन लगाओ और कभी हार मत मानो।
Copyright © 2022 All rights reserved.








