Class 12 Maths Chapter 1 Test Paper Pdf Download सम्बन्ध एवं फलन अथवा Sambandh evam falan or relation and function का एक एसा अहम् पेपर है | अगर आप इसे अच्छे से अध्ययन करके हल कर लेते है तो आप बोर्ड में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे, क्योंकि यह पेपर इसी प्रकार से बनाया गया है| हम आपसे यही अनुरोध करते है कि आप इसे पढ़े और हल करे | इस पेपर में जो भी महत्वपूर्ण हैडिंग है उन्हें जरूर याद करे | क्यूंकि ये ही आपको अच्छे मार्क्स प्राप्त करने में मदद करेंगी |
Table of Contents
ToggleIf you need online tutor or help for any questions like mathematics, physics, chemistry numerical or theory then you can contact me on WhatsApp on +918755084148 or click here. Our team help you all time with cheap and best price. If need it on video our team provide you short video for your problem. So keep in touch of our team specialists.
Class 12 Maths Chapter 1 Test Paper Pdf Download
Class 12 Maths Chapter 1 Test Paper Pdf Download सम्बन्ध एवं फलन अथवा Sambandh evam falan or relation and function का एक एसा अहम् पेपर है |इसमें हम बोर्ड में पूछे गये सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करेंगे | अत: आप इन्हें ध्यान से पढ़े और हल भी करे | अगर आप कुछ समस्या महसूस करते है तो आप हमे सम्पर्क कर सकते हो और आप Ask Question पर क्लिक करके प्रश्न भी पूछ सतके हो | हम आपसे ये गुजारिश करते है कि आप इन प्रश्नों को अवस्य याद करेंगे | क्यूंकि ये वो सभी प्रश्न है जो पिछले बहुत सालो के पेपर में रिपीट हुई है | अगर आप इन्हें याद करके एग्जाम में बैठते है तो आप 90 % से अधिक अंक हासिल कर सकते है |
Class 12 Maths Chapter 1 Test Paper Pdf Download सम्बन्ध एवं फलन अथवा Sambandh evam falan or relation and function में महत्वपूर्ण बाते निम्नलिखित है | इन्हें अच्छे से समझकर आप इन पर ध्यान दे :
- सबसे पहली बात इस टेस्ट पेपर को हल्के में न ले |
- इन सभी प्रश्नों को आप एक पेज पर लिखकर पहले याद करे |
- फिर जब आपको लगे की आप सक्षम है तो इसे पेपर की तरह लिखकर देंखे |
- फिर इन सभी प्रश्नों को अपने अनुसार चेक करके अंक दे |
- अगर आप 40 कम अंक प्राप्त करते है तो इन्हें ध्यान से दोबारा याद करे|

-
समुच्चय N में सम्बन्ध R = {(x, y) : x = y − 3, y > 3} परिभाषित है, तो :- UP Board 2025
a) (2, 4) ∈ R b) (3, 6) ∈ R c) (5, 7) ∈ R d) (4, 8) ∈ R
-
यदि f : R → R, f(x) = (3 − x³)^(1/3) द्वारा परिभाषित है, तो fof(x) का मान है :- UP Board 2025
a) x b) x³ c) 3 − x³ d) (3 − x³)^(1/3)
-
अशून्य परिमेय संख्याओं के समुच्चय Q* पर सम्बन्ध R इस प्रकार परिभाषित है कि a R b यदि a = 1/b हो, तो R है :- UP Board 2024
a) स्वतुल्य, सममित तथा संक्रामक (तुल्यता सम्बन्ध) b) केवल स्वतुल्य c) केवल सममित d) न स्वतुल्य न सममित न संक्रामक
-
वास्तविक संख्याओं के समुच्चय R पर सम्बन्ध R = {(a, b) : a ≤ b²} है :- UP Board 2024
a) स्वतुल्य नहीं, सममित नहीं, परन्तु संक्रामक है b) स्वतुल्य है परन्तु सममित नहीं c) सममित है परन्तु संक्रामक नहीं d) एक तुल्यता सम्बन्ध है
-
समुच्चय N पर सम्बन्ध R = {(a, b) : a = b − 1, b > 4} परिभाषित है, तो :- UP Board 2023
a) (3, 4) ∈ R b) (5, 6) ∈ R c) (2, 3) ∈ R d) (7, 9) ∈ R
- यदि A = {1, 2, 3}, B = {4, 5, 6, 7} तथा f = {(1,4), (2,5), (3,6)} एक फलन A से B में हो, तो जाँच कीजिये कि f एकैकी (one-one) है या नहीं। UP Board 2024
- यदि A = {a, b, c} तथा B = {1, 2} हो, तो A से B में कुल कितने सम्बन्ध हो सकते है, ज्ञात कीजिये। UP Board 2023
- यदि समुच्चय A में 3 अवयव तथा समुच्चय B में 2 अवयव हो, तो A से B में कुल कितने फलन परिभाषित किये जा सकते है, ज्ञात कीजिये। UP Board 2024
- प्राकृत संख्याओं के समुच्चय N पर सम्बन्ध R = {(a, b) : a, b ∈ N तथा a = b²} परिभाषित है। एक उदाहरण देकर जाँच कीजिये कि क्या (a,b)∈R तथा (b,c)∈R ⟹ (a,c)∈R सत्य है। UP Board 2024
- यदि R, समुच्चय A = {1, 2, 3, 4, 5} से समुच्चय B = {1, 4, 5} में "से कम" (less than) सम्बन्ध हो, तो R के संगत क्रमित युग्मों का समुच्चय ज्ञात कीजिये। UP Board 2024
- पूर्णांकों के समुच्चय Z में परिभाषित सम्बन्ध R = {(a, b) : (a − b), 5 से विभाज्य हो} एक तुल्यता सम्बन्ध है, सिद्ध कीजिये। UP Board 2023
- N × N पर परिभाषित सम्बन्ध (a, b) R (c, d) ⟺ ad = bc है। सिद्ध कीजिये कि R स्वतुल्य, सममित तथा संक्रामक तीनों है। UP Board 2024
- समुच्चय {1, 2, 3} में क्रमित युग्म (1,2) तथा (2,1) रखने वाले कुल कितने तुल्यता सम्बन्ध हो सकते है, ज्ञात कीजिये। UP Board 2024
- N × N पर परिभाषित सम्बन्ध (a, b) R (c, d) ⟺ a + d = b + c है। सिद्ध कीजिये कि R एक तुल्यता सम्बन्ध है। UP Board 2025
- सभी त्रिभुजों के समुच्चय A में सम्बन्ध R = {(T1, T2) : T1, T2 के समरूप (similar) है} एक तुल्यता सम्बन्ध है, सिद्ध कीजिये। UP Board 2025
- सिद्ध कीजिये कि f : R → R, f(x) = (3 − x³)^(1/3) द्वारा परिभाषित फलन एक व्युत्क्रमणीय (invertible) फलन है, तथा इसका प्रतिलोम फलन ज्ञात कीजिये। अपेक्षित
- दर्शाइये कि समुच्चय N में परिभाषित सम्बन्ध R = {(a, b) : a, b ∈ N, a विषम है और b सम है} न तो स्वतुल्य है, न सममित है और न ही संक्रामक है। अपेक्षित
- सिद्ध कीजिये कि f : N → Y, जहाँ Y = {y : y = 4x + 3, x ∈ N} द्वारा परिभाषित फलन f(x) = 4x + 3 एक व्युत्क्रमणीय फलन है। इसका प्रतिलोम फलन भी ज्ञात कीजिये। अपेक्षित
The End
खण्ड A, B, C के 15 प्रश्न वास्तविक UP Board 2023, 2024 व 2025 के प्रश्न पत्रों से लिए गए है (प्रश्न कोड सत्यापित)। खण्ड D के 3 प्रश्न "अपेक्षित" श्रेणी में है।
Related Posts

Class 12 Chemistry Chapter 10 Jaiv Anu Test Paper Pdf Download
Class 12 Chemistry Chapter 10 Jaiv Anu Test Paper Pdf Download जैव अणु अथवा Jaiv Anu का एक एसा अहम्.......

Class 12th Physics Chapter-05 विद्युत धारा part -05
Class 12th Physics Chapter-05 विद्युत धारा part -05 में हम निम्न महत्वपूर्ण हैडिंग का अध्ययन करेंगे:- विभवमापी व इसकी रचना, विभवमापी.......

Class 12th Physics Chapter-05 विद्युत धारा part -01
Class 12th Physics Chapter-05 विद्युत धारा part -01 में हम निम्न महत्वपूर्ण हैडिंग का अध्ययन करेंगे:- विद्युत धारा और धारा.......
No two students are same. That’s why we customize lessons just for you, helping you learn better and reach your goals!
सपनों को सच करने का पहला आखिरी कदम मेहनत है, इसलिए पढ़ाई में मन लगाओ और कभी हार मत मानो।
Copyright © 2022 All rights reserved.





